Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: ₹18,000 Scholarship, Apply Online, Checl Full Details Before Apply

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: September 11, 2026

share Share

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: अब आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई का सपना अधूरा नहीं रहेगा। Tata Capital Limited ने Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप का लाभ कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI कोर्स करने वाले पात्र छात्र उठा सकते हैं। अगर आप भी पढ़ाई में अच्छे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपकी शिक्षा का खर्च कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

यहां स्कॉलरशिप ऐसे होनहार छात्रों के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है, जो आर्थिक परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Overview

Scholarship NameTata Capital Pankh Scholarship Program 2026-27
OrganizationTata Capital Limited
Scholarship TypeMerit-cum-Means Based
Academic Session2026-27
BeneficiaryClass 11–12 Students, General Graduation / Polytechnic / Diploma / ITI Students
Scholarship AmountUp to ₹18,000
Mode of ApplicationOnline
Official Websitebuddy4study.com
Last Date26 October 2026
Who Can ApplyAll Over India

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Important Dates

Notification ReleaseSeptember 2026
Application StatusRunning Currently
Last Date26 October 2026

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Objective

  • Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इस स्कॉलरशिप के जरिए कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI में पढ़ने वाले योग्य छात्रों को पढ़ाई के खर्च में मदद दी जाती है।
  • योजना में लड़कियों, दिव्यांग छात्रों, सिंगल-पैरेंट परिवारों, अनाथ और SC/ST वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता देकर उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Category Wise

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 के तहत छात्रों को उनकी पढ़ाई के स्तर और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है। यानी कक्षा 11वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की राशि अलग हो सकती है। नीचे दी गई तालिका में छात्रों के लिए निर्धारित स्कॉलरशिप राशि का विवरण दिया गया है।

For Class 11th- 12th Students

Marks ScoredAmount (Per Year)
60% – 80%Up to 80% of tuition/course fees or ₹10,000
Above 80% – 90%Up to 90% of tuition/course fees or ₹12,000
Above 90%Up to 100% of tuition/course fees or ₹15,000

For General Graduation /Polytechnic /Diploma /ITI Students

Marks ScoredScholarship Amount  (Per Year)
60% – 80%Up to 80% of tuition/course fees or ₹12,000 (whichever is less)
Above 80% – 90%Up to 90% of tuition/course fees or ₹15,000 (whichever is less)
Above 90%Up to 100% of tuition/course fees or ₹18,000 (whichever is less)

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Required Documents

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इन दस्तावेजों के जरिए आवेदक की पहचान, पढ़ाई, आय और बैंक संबंधी जानकारी का verification किया जाएगा।

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदक की हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र: Form 16A, सरकारी आय प्रमाण पत्र, सैलरी स्लिप आदि
  • एडमिशन प्रूफ: स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट आदि
  • फीस रसीद: वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स: आवेदक या माता-पिता की पासबुक की कॉपी या कैंसल चेक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट: पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट या ग्रेड कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST छात्रों के लिए, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: PwD श्रेणी के आवेदकों के लिए (यदि लागू हो)

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: Eligibility Category Wise

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 के तहत आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी नागरिकता, वर्तमान कक्षा, पिछली परीक्षा के अंक और पारिवारिक आय से जुड़ी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। पात्रता के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • For Class 11th- 12th Students: आवेदक छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • For General Graduation /Polytechnic /Diploma /ITI Students: आवेदक छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र ग्रेजुएशन (B.Com, B.Sc, B.A आदि), डिप्लोमा या ITI कोर्स में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछली कक्षा या सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Tata Capital और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: How To Apply

  • Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Search Scholarship and other education funding opportunities” सेक्शन में जाएं। यहां “Tata Capital Pankh Scholarship Program” सर्च करें।
  • अब “Tata Capital Pankh Scholarship Programme for General Graduation /Polytechnic /Diploma /ITI Students (2026–27)” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्कॉलरशिप पेज खुलने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें। अपनी पढ़ाई के अनुसार Class 11 and 12 Students या General Graduation / Polytechnic /Diploma /ITI Students के सामने दिए गए “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Sign in का पॉप-अप खुलेगा। अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो “Create an account” पर क्लिक करें। अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरकर अकाउंट बनाएं।
  • नियम और शर्तों को पढ़कर दिए गए बॉक्स पर टिक करें और “Sign up” पर क्लिक करें। आप चाहें तो Google अकाउंट से भी साइन अप कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “Check Your Eligibility” फॉर्म भरें और अपनी पात्रता कंफर्म करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई पर्सनल, शैक्षणिक, पारिवारिक और बैंक संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज, जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म ध्यान से चेक करने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

अगर आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो जरूरी दस्तावेज तैयार करके समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जानकारी और नियमों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखने का अच्छा मौका है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 क्या है?
Ans: यह एक स्कॉलरशिप योजना है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में अच्छे छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2). स्कॉलरशिप का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
Ans: कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ITI में पढ़ने वाले पात्र छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q3). क्या दिव्यांग और SC/ST वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी?
Ans: हां, PwD और SC/ST बैकग्राउंड वाले छात्रों को चयन में प्राथमिकता दी जाती है, यदि वे निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं।

Q4). आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आधार कार्ड, फोटो, आय प्रमाण पत्र, एडमिशन प्रूफ, फीस रसीद, बैंक डिटेल्स और पिछली कक्षा की मार्कशीट जैसे दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।

Q5). Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 की राशि कितनी है?
Ans: स्कॉलरशिप की राशि छात्र के कोर्स, पढ़ाई के स्तर और निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram